Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयूकेडी ने उत्तराखंड में 11 सीटों के लिए प्रत्याशी की सूची जारी...

यूकेडी ने उत्तराखंड में 11 सीटों के लिए प्रत्याशी की सूची जारी की, पांच कुमाऊं की और छह हैं गढ़वाल की सीटें

हल्द्वानी : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। भाजपा के बाद उत्तराखंड क्रांति दल यानी उक्रांद ने विधानसभा चुनाव के लिए 11 सदस्यों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शनिवार को हल्द्वानी में प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने दो सीटों पर कम्युनिस्ट पार्टी प्रत्याशियों को समर्थन देने की घोषणा की।

उत्तराखंड क्रांति दल ने बद्रीनाथ सीट के लिए बृजमोहन सिंह, कर्णप्रयाग सीट के लिए बलवंत सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग सीट के लिए मोहित डिमरी, धर्मपुर सीट के लिए किरन रावत कश्यप, पौड़ी सीट के लिए पूरन सिंह टम्टा, हरिद्वार ग्रामीण सीट के लिए उपेंद्र सिंह मलिक, धारचूला सीट के लिए रमेश थलाल, पिथौरागढ़ सीट के लिए चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट सीट के लिए गोविंद सिंह, बागेश्वर सीट के लिए गोपाल बनवासी, कालाढूंगी सीट के लिए मोहन कांडपाल को प्रत्याशी घोषित किया है।

उक्रांद ने थराली सीट पर भाकपा व लालकुआं सीट पर भाकपा माले प्रत्याशी को समर्थन देने का फैसला किया है। उक्रांद तीन चरणों में 53 सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर चुकी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अन्य सीटों पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments