Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने...

रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

नैनीताल। रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। शनिवार को पार्टी नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ताली डांट पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने रसोई गैस व पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही नारेबाजी कर बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान में देश में महंगाई से आमजन से लेकर किसान सभी आंदोलित हैं। भाजपा को अपने नजरिए को बदलना होगा, नहीं तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर जनांदोलन को मजबूर होंगे।

सरिता आर्य ने कहा कि कोरोना काल में वैसे ही आम आदमी के पास रोजगार उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सरकार मूलभूत चीजों रसोई गैस व पेट्रोल, डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। अनुपम कबडवाल ने कहा कि किसानों को जो ट्रैक्टर पहले सब्सिडी में मिलता था। सरकार ने उस टैक्टर को परिवहन वाहन घोषित कर दिया है। भाजपा सरकार किसानों और आम आदमी की जेब काट रही है। इस दौरान उपप्रमुख हिमांशु पांडे, कैलाश अधिकारी, मनमोहन कांडपाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट, सावित्री जंतवाल, शांति तिवारी, संजय आर्य, अर्जुन चैधरी, नरेश दुर्गापाल, कृष्णा साह, सुखदेव आनंद, नफीस अहमद, हेम आर्य, इमरान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments