Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरराज्य सेवा अधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री टीएसआर

राज्य सेवा अधिकारियों के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री टीएसआर

नैनीताल। संवाददाता। सूबें के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज अपने एक दिवसीय भम्रण पर उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री रावत ने राज्य सिविल सेवा, पुलिस सेवा,वित्त सेवा, राज्य कर सेवा एवं अन्य सेवाओं के अधिकारीगणों के 14 वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि हमे अपनी बोलियों व भाषा को जीवित रखने के लिए आगे आकर कार्य करने होंगे, तभी हमारी बोलियां, भाषा संरक्षित व विकसित होगी यह हमारा दायित्व भी है। मुख्यमंत्री द्वारा कुमाऊंनी भाषा की चार पुस्तकें जिनका शीर्षक ‘‘धगुलि, हंसुलि, छुबकि एवं झुमकि’’ का विमोचन किया। सीएम ने अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा सभी प्रशासनिक अधिकारी अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हुए अपने कार्य में पारदर्शिता लाने के साथ ईमानदारी से निर्वहन करे। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा राजनीति में कुछ लोगों के आगे और कुछ लोगों के पीछे पुलिस होती है। लोग अपने बच्चों को राजनीति में आने से रोकते है जिससे अच्छे लोग राजनीति से दूर होते जा रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments