Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर के भाई-बहन मुम्बई से लेकर पेरिस तक संगीत में कर रहे...

रामनगर के भाई-बहन मुम्बई से लेकर पेरिस तक संगीत में कर रहे उत्तराखंड का नाम रोशन

नैनीताल। उत्तराखण्ड से हजारों मील दूर भाई-बहन संगीत की दुनिया में अपना ही नहीं बल्कि उत्तराखण्ड का भी नाम रोशन कर कर रहे हैं। भाई जहां मुंबई में अपना नाम कमा रहा है, वहीं बहन पेरिस में रहकर संगीत की खुशबू बिखेर रही है। रामनगर रानीखेत रोड निवासी रचित मुम्बई में बतौर म्‍यूजिक कंपोजर काम कर रहे हैं तो ऐश्वर्या पेरिस में अपने होम स्टूडियो के लिए खुद लिरिक्‍स लिख कर अपनी आवाज रिकार्ड करती हैं। भाई हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के गानों से खास लगाव है तो ऐश्वर्या सिर्फ अंग्रेजी गाने करती हैं।

रचित और ऐश्वर्या का पहला गीत बीते मई में रिलीज

रचित और ऐश्वर्या का नया अंग्रेजी गीत इनविजिबल आठ जनवरी को एक जर्मन संगीत लेबल एफबीपी पब्लिशिंग ने रिलीज किया। यह पॉप म्‍युजिक है। इस गीत को कनाडा के कैशबॉक्स रेडियो ने भी साझा किया। रचित और ऐश्वर्या का पहला गीत आल आई नीड बीते साल मई में रीलीज हुआ था। इटली की ब्लिस कारपोरेशन ने इसे साझा किया था। दोनों गीतों के धुन एवं लिरिक्‍स रचित बनाए थे। वहीं गीतों के बोल और उनकी धुन ऐश्वर्या द्वारा बनाई गई। दोनों ही अब अपने आने वाले गीतों पर काम कर रहे हैं।

ऐश्वर्या ने पेरिस में तीन वीडियो शूट किए

ऐश्वर्या (ऐशी) ने पेरिस में तीन वीडियो शूट किया है, जिसमें से दो वीडियो प्रसिद्ध गायिका शकीरा और जॉन लेनन जैसे नामचीन गायक के सुपर हिट गानों पर बनाए गए हैं। तीसरा वीडियो उन्होंने पिछले वर्ष वेलेंटाइन डे के अवसर पर रिलीज किया जो कि खुद ही लिखा, गाया और डयरेक्‍ट किया है। उधर मुंबई में किशोर प्रोडक्शन से रचित ने खुद अपनी म्यूजिक वीडियो बनाने की शुरुआत की है। जिसमें उन्‍होंने खुद गीत लाख, आवाज दी, धुन बना और और अभिनय किया है। रचित आजकल ऐश्वर्या के साथ नए गानों की धुन बनाने के अलावा अमित लोहनी के साथ उत्तराखंड के रिजॉर्ट्स में लाइव संगीत के कार्यक्रम कर रहे हैं।

क्‍यूआर कोड स्‍कैन कर सुनें गीत

अंतरराष्ट्रीय संगीत को समर्पित भाई-बहनों के गाने बहुत सारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं, जिनमें से स्पॉटिफाई, यूट्यूब, एप्पल म्यूजिक, इंस्टाग्राम और फेसबुक आदि हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करके भी इनके गानों का लुफ्त लिया जा सकता है। कहते हैं समय मिल तो जरूर उत्तराखण्ड के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यू ट्यूब पर इनके ऑफिशियल चैनल का लिंक यूट्यूब.कॉम/ऐशीऑफिशियल है।

पिता अशोक पांडे रक्षा मंत्रालय में कार्यरत

पिता अशोक पांडे रक्षा मंत्रालय में कार्यरत हैं और भारत वर्ष की उत्तर पश्चिमी सीमा पर पदस्थापित अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या और रचित अभी इस क्षेत्र के निर्माता, प्रतिष्ठित संगीतकारों, कलाकारों से बहुत छोटी उम्र के हैं। जो वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने क्षेत्र के गौरव को भी आगे बढ़ाएंगे। दोनों अपनी जन्मभूमि उत्तराखंड का नाम ऊपर पहुंचाने की अपूर्व क्षमता रखते हैं। संगीत की दुनियां में बुलंदियों को छूने के सपने देख रहे दोनों बच्चो के अरमान एक न एक दिन जरूर पूरे होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments