Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराहुल गांधी पर आपत्‍तिजनक टिप्‍पणी मामले में भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम के...

राहुल गांधी पर आपत्‍तिजनक टिप्‍पणी मामले में भाजपा प्रदेश प्रभारी गौतम के खिलाफ दी तहरीर

हल्‍द्वानी : उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्‍त‍िजनक टिप्‍पणी करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रोष है। गौतम के खिलाफ भाजपाई प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। मंगलवार को हल्‍द्वानी में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं कोतवाली में कोतवाल को तहरीर देकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्या ने कहा कि बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस के राष्ट्रवादी नेता राहुल गांधी पर शर्मनाक टिप्‍पणी की है। ऐसे में उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा कर कानूनी कार्यवाही की जाए। काग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनको इलाज की जरूरत है। प्रभारी के बयान से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ है। इस मामले से करोड़ों युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा नेताओं को इस मामले में सार्वजनिक माफ़ी भी मांगनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments