Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर...

रुद्रपुर में जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे विधायक ठुकराल के प्रवक्ता को तहसीलदार ने उठाया

देहरादून जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ कलक्ट्रेट पर भूख हड़ताल पर बैठे विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रवक्ता आशीष छाबड़ा को प्रशासन ने उठा दिया। तहसीलदार ने कहा कि यह धरना स्थल नहीं है, धरने के लिए गांधी पार्क को निर्धारित किया गया है। वहां जाकर दीजीए। इस दौरान दोनों पक्ष में नोकझोंक भी हुई। हालांकि बाद में छाबड़ा गांधी पार्क में धरने पर जाकर बैठ गए।

डीडीए पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए छाबड़ा सोमवार को कलेक्ट्रेट में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचीं तहसीलदार अमृता शर्मा ने प्रतिमा के पास उन्‍हें धरना देने से मना किया तो छाबड़ा कलक्ट्रेट गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। वहां भी तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर छाबड़ा को यह कहते हुए यहां धरना देने से मना कर दिया कि गांधी पार्क में धरना देने के लिए स्थान चिन्हित किया गया है, आप वहां जाकर बैठिए। कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित है।

इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस हुई। प्रशासन की सख्ती के बाद छाबड़ा गांधी पार्क में धरना देने के लिए चले गए। छाबड़ा ने कहा कि डीडीए वसूली का अड्डा हो गया। नक्शा पास करने के बदले में सुविधा शुल्क मांगा जाता है। उन्होंने जिम्मेदार अशिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments