Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलव अफेयर में राजस्‍थान के युवक ने नैनीताल में महि‍ला के घर...

लव अफेयर में राजस्‍थान के युवक ने नैनीताल में महि‍ला के घर के सामने खुद को गोली से उड़ाया

नैनीताल: नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत गोपाला सदन में कमरे से बाहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत सीने में गोली लगने से हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि युवक ने खुद तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की होगी। घटना स्थल से मोबाइल और तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार को नैनीताल के गोपाला सदन में विजिलेंस विभाग देहरादून में सेवारत अनिल पांडे के घर के बाहर युवक का शव देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। यहां अनिल के परिवार में उनकी पत्नी जो पब्लिक स्कूल में शिक्षिका हैं और बच्चे यहां रहते हैं। घटना की सूचना पर कोतवाल प्रीतम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया की मृतक 25 वर्षीय सौरभ पांडे पुत्र रामलखन पांडे निवासी हनुमानगढ़ मार्केट, थाना सिंघानिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान का युवक है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में गोलीकांड की सूचना पर लोगों की भीड़ जुटी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जानकारी ली। घटना की सूचना मृतक के स्वजनों को दे दी गई है।

चार साल से म्यूजिक एप पर महिला के संपर्क में था युवक

बताया जा रहा है कि युवक एक म्यूजिक एप पर महिला के साथ लगातार चार साल से संपर्क में संपर्क में था। लगातार दोनों की फोन पर बातचीत होने के साथ चैटिंग भी हो रही थी। कुछ महीने पहले महिला ने युवक को ब्लाक कर दिया था। जिसके बाद से दोनों में बातचीत बंद हो गई थी। बताया यह भी जा रहा है कि युवक ने महिला से राजस्थान सरकार योजना के तहत बनने वाले सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर महिला से चार लाख ऐंठ भी लिए थे। वह अपनी पहुंच मुख्यमंत्री आवास तक बताता था। एसएसपी ने बताया कि युवक गुरुवार दिन में महिला से मिला था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला है, फिर भी अन्य कोण से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments