Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलालकुआं फांसी के फंदे पर झूला युवक, दीवाली की खुशियां मातम में...

लालकुआं फांसी के फंदे पर झूला युवक, दीवाली की खुशियां मातम में बदलीं

लालकुआं : लालकुआं में एक परिवार में दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। वीआईपी गेट स्थित बिजली कॉलोनी निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना के बाद से स्वजनाें में कोहराम मचा हुआ है। दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार की देर रात लोग दीवाली के जश्न में डूबे थे। दीए और झालरों से लोगों के घर चमक रहे थे। हर तरफ पाटाखों की गूंज थी। वहीं लालकुआं के विद्युत कॉलोनी पश्चिमी राजीव नगर निवासी विजय कनोजिया (22) पुत्र अशोक कनोजिया अपने कमरे में चला गया। सुबह जब काफी देर तक नहीं उठा तो स्वजनों ने उसके कमरे का दरवाजा खोलना चाहा। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों द्वारा दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई। विजय कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर झूला हुआ था। जिस कारण उसकी मौत हो गई थी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि युवक ने प्रेम विवाह किया था। परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments