Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधलूट की घटना को अंजाम देते नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद.

लूट की घटना को अंजाम देते नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद.

बरेली रोड में मंडी चौकी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि श्याम मार्बल्स के स्वामी से लूट हुई है। जानकारी के अनुसार रात 8:30 बजे दुकान बंद करने के समय श्याम मार्बल्स में तीन नकाबपोश बदमाश घुसे जिन्होंने मार्बल स्वामी को तमंचा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया, उनके पास मौजूद रुपए और मोबाइल लूट लिया।

वहां से फरार हो गए, माना जा रहा है कि बदमाश बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने आए थे लेकिन उन्हें वहां ज्यादा पैसा नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची साथ ही आसपास के सभी थाना चौकी क्षेत्र में भी चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की एक टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र के मुताबिक पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

– जगदीश चंद्र, एसपी सिटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments