Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डवन्यजीवों के आतंक से गौलापार के काश्तकार परेशान, फसलों के साथ जान...

वन्यजीवों के आतंक से गौलापार के काश्तकार परेशान, फसलों के साथ जान का भी खतरा

हल्द्वानी :वन्यजीवों खासकर हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बरेली रोड व रामपुर रोड में काश्तकारों की मेहनत को बर्बाद करने के बाद हाथियों ने अब गौलापार में दस्तक देना शुरू कर दिया है। खासकर पूर्वी खेड़ा गांव के लोग हाथियों के आतंक से ज्यादा परेशान हैं। हाथी लगातार जंगल से खेतों में पहुंचे धान की फसल को चौपट करने में जुटे हैं। लोगों ने वन विभाग से समस्या के समाधान के साथ उचित मुआवजे की मांग भी की है।

हल्द्वानी के गौलापार, कठघरिया, रामपुर रोड व बरेली रोड पर ग्रामीण आबादी है। यहां लोगों का मुख्य पेशा कृषि है। लेकिन फसल तैयार होने के साथ कभी हाथी तो कभी जंगली सूअर आतंक शुरू कर देते है। बीते दिनों बरेली रोड में हाथियों ने फेंसिंग के साथ सुरक्षा दीवार को भी ध्वस्त कर दिया था। वहीं, अब गौलापार की खेड़ा ग्राम पंचायत में नुकसान करना शुरू कर दिया है।

डीएफओ दफ्तर में पहुंचे लोग

वन्यजीवों के आतंक से परेशान ग्रामीण मंगलवार को तिकोनिया स्थित डीएफओ परिसर में पहुंच गए। यहां विभागीय अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गांव के लोग फसल को नुकसान से बचाने के लिए रात भर जागने को मजबूर हैं। मगर जंगल से आबादी के बीच पहुंच रहे गुस्सैल हाथियों से लोगों को जान का खतरा बना हुआ है। पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट ने कहा कि गौलापार के अधिकांश गांव सूखी नदी से सटे हुए हैं। नदी पार घना जंगल है। विभाग को सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments