Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक की मौजूदगी में कृषि मंत्री से की मुलाकात

विधायक की मौजूदगी में कृषि मंत्री से की मुलाकात

हल्द्वानी। आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधमंडल ने लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट की अगुवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने मंत्री को पर्वतीय और तराई-भाबर के किसानों की समस्या बताई। कहा कि फसल उत्पादन, कीटनाशक के उपयोग आदि की जानकारी किसानों को वैज्ञानिक सलाह के माध्यम से मिलनी चाहिए। इसके लिए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को हल्द्वानी मंडी कैंप करने के लिए निर्देशित किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष भुवन चंद तिवारी, संरक्षक देवानंद सिंधी, लालकुआं आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments