Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालशारीरिक दूरी और मास्क का अनुपालन करने में नैनीताल सबसे आगे

शारीरिक दूरी और मास्क का अनुपालन करने में नैनीताल सबसे आगे

नैनीताल। कोरोना संक्रमण के बीच भले ही कामकाज शुरू होने के साथ ही जनजीवन पटरी पर लौटने लगा हो, लेकिन संक्रमण की रोकथाम को लेकर लोग गंभीर नजर नहीं आ रहे। बाजार हो या अन्य सार्वजनिक स्थल लोग कोविड नियमों को ताक में रख आवाजाही कर रहे है। पुलिस की सख्ती और चालानी कार्रवाई भी लोगों से नियमों का पालन कराने में बेअसर साबित हो रही है। ऐसे में जाने अनजाने यह लोग खुद के लिए तो खतरा पैदा कर ही रहे है। दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे है। उल्लंघन करने वालों में नैनीताल जिले के बाशिंदे सबसे आगे है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के साथ ही तमाम संस्थाएं और संगठन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से बिना मास्क घर से न निकलने, दो गज की दूरी का अनुपालन करने की अपील कर रहे है। शुरुआत से ही मास्क को कोरोना की रोकथाम के सबसे अहम हथियार माना जा रहा है। जिसके बावजूद लोग इसके उपयोग से परहेज करते दिख रहे है। अब तो पुलिस भी ऐसे लोगों से सख्ती से निपट रही है। आईजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मण्डलभर में अब तक पुलिस शारीरिक दूरी उल्लंघन और मास्क नहीं पहनने पर  1.88 लाख लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर चुकी है।

तीन लाख मास्क वितरित कर चुकी है पुलिस

संक्रमण की रोकथाम को लेकर पुलिस चालानी कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक भी कर रही है। बिना मास्क आवाजाही कर रहे लोगों का चालान करने के बाद पुलिस द्वारा उन्हें मास्क भी वितरित किये जा रहे है। इसके अलावा अन्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क मास्क वितरित किये जा रहे है। शुरुआत से अब तक पुलिस द्वारा तीन लाख से अधिक मास्क वितरित किये जा चुके है।

नैनीताल के लोग जमकर कर रहे उल्लघंन

शारीरिक दूरी हो या बिना मास्क आवाजाही नैनीताल जिले के बाशिंदे इन नियमों के उल्लंघन में सबसे आगे है। जिले में अब तक 71 हजार से भी अधिक लोगों पर पुलिस चालानी कार्रवाई कर चुकी है। 

शारीरिक दूरी, मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई

अल्मोड़ा-              16887

बागेश्वर-                 15950

चंपावत-                 12902

नैनीताल-                71982

उधमसिंह नगर-       61216

पिथौरागढ़-               9492

कुल-                   188429

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments