Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधसफाई कर्मी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, कूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार...

सफाई कर्मी को पीट-पीटकर किया लहूलुहान, कूड़ा गाड़ी फंसने पर बाइक सवार ने दिखाई निर्दयता

संकरी गली में कूड़ा गाड़ी फंसने के बाद एक बाइक सवार ने सफाई कर्मी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद में पत्थर से हमला करके लहूलुहान भी कर दिया। इलाज के लिए सफाई कर्मी को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु की है।

जेल रोड स्थित फॉरेस्ट कंपाउंड निवासी मोहित रावत नें पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम वे कूड़ा गाड़ी लेकर जा रहे थे। हिल टाउन वाली गली संकरी होने की वजह से वहां गाड़ी फंस गई। इस पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उनसे गाली-गलौज शुरु कर दी।

मामला मारपीट तक पहुंचा और बाइक सवार ने पत्थर से हमला कर दिया। पत्थर सिर में लगने की वजह से मोहित लहूलुहान हो गए। तत्काल उन्हें बेस अस्पताल ले जाया गया जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। वहां उनके सिर में टांके आए हैं। वहीं वर्तमान में उनका इलाज एसटीएच में चल रहा है। सफाई कर्मी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments