Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम धामी ने नैना देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, बोले-सेब उत्पादन...

सीएम धामी ने नैना देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, बोले-सेब उत्पादन में उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र कार्यालय का विस्तारीकरण एवं पुलिस ट्रांजिट हास्टल कार्यालय का लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने नयना देवी मंदिर में पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं। इसमें हमें नई पहचान मिलेगी। चौबटिया में इसके लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर नई प्रजातियां विकसित की जा रही हैं। अब तो हम गमले में भी सेब उत्पादन करने के लिए तैयार हैं।

ठंड के साथ गर्म क्षेत्रों में भी सेब के बेहतर उत्पादन किए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ जिले में बेड़ू के जो उत्पाद बनाने का काम शुरू किया गया है, वह सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में इसका जिक्र कर सरकारी प्रयास की सराहना की है। इससे बेड़ू से आजीविका बढ़ाने के प्रयासों को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments