Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम ने की देवता गोल्ज्यू महाराज के चितई स्थित ऐतिहासिक मंदिर में...

सीएम ने की देवता गोल्ज्यू महाराज के चितई स्थित ऐतिहासिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना

नैनीताल। जिलों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को सुबह कुमाऊं के लोक एवं न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के चितई स्थित ऐतिहासिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने ध्यान भी लगाया। पुजारियों ने उन्‍हें मंदिर के धार्मिक महत्‍व से उन्‍हें परिचित कराया।

जनपद के दो दिनी दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने गुरुवार को चितई स्थित न्याय देवता गोलू महाराज के प्राचीन मंदिर में शीश नवाया। विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी पंडित हरि विनोद पंत ने अनुष्ठान पूरा कराया। करीब 10 मिनट तक चली पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री के हाव भाव एकदम बदले से नजर आए।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान आदि भी साथ रहे। आध्यात्मिक अनुभूति लेने के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां मुख्यमंत्री के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह होने जा रहा है।

पूजा अर्चना के बाद भेंट की पुस्‍तक

अल्मोड़ा में न्याय एवं लोक देवता गोल्ज्यू महाराज के ऐतिहासिक चितई मंदिर में पुजारियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पूजा अर्चना के बाद स्मृति चिन्ह के रूप में गोलू महाराज पर लिखी किताब भेंट की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments