Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम पहुंचे नैनीताल, नगर अध्यक्ष को मंच पर जाने से रोकने पर...

सीएम पहुंचे नैनीताल, नगर अध्यक्ष को मंच पर जाने से रोकने पर भड़के भाजपाई

नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नैनीताल के दौरे पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान मंच पर जा रहे भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट को पुलिस ने रोक दिया तो भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष से बदसलूकी पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

रोष में आए कार्यकर्ता अपनी सीट से उठकर जाने लगे। सीओ सिटी विजय थापा ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर वह नहीं रुके। फिर मुख्यमंत्री के कहने पर विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत उठे और नगर अध्यक्ष को समझाबुझाकर मंच पर बुलाया, तब जाकर मामला ठंडा हुआ। पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता बेहद नाराज हैं।


मुख्यमंत्री के दौरे का युवा कांग्रेसियों ने जमकर विरोध किया। युवा नेता सूरज पांडेय के नेतृत्व में करीब दो दर्जन कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के पास नारेबाजी करते हुए पहुंचे तभी सीओ सिटी विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सूरज ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है। आम आदमी महंगाई से बेहाल है मगर मुख्यमंत्री खोखली घोषणाएं कर रहे हैं। नैनीताल में बलियानाला समेत अन्य कार्यों के लिए बजट नहीं दिया जा रहा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय कुमार, नरेश दुर्गापाल, सभासद पुष्कर बोरा मुख्य थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments