Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरस्कूली बच्चों से भरी बस बैलपड़ाव के पास पलटी

स्कूली बच्चों से भरी बस बैलपड़ाव के पास पलटी

रामनगर। संवाददाता। स्कूली बच्चों से भरी एक बस बैलपड़ाव के समीप पुरानी पुलिस चौकी के सामने पलटने से दर्जन भर स्कूली बच्चे चोटिल हो गये। स्कूली बस महेश्वरी पब्लिक स्कूल राजस्थान के नागौर जिले के है, बस में 31 बच्चे समेत 4 शिक्षक सवार थे । बस में सवार घायल बच्चों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बस से बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय लाया गया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर है। बस दुर्घटना में 9 बच्चे और 1 शिक्षक घायल हुए है, जिसमे गंभीर रूप से 6 घायलों को ईलाज के हायर सेंटर रेफर किया गया है । वही बैलपड़ाव पुलिस चौकी के प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि सड़क किनारे बस का टायर गड्ढे में धसने से यह हादसा हुआ है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments