Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहड़ताल से हल्द्वानी में दूसरे दिन भी सफाई प्रभावित, नगर निगम ने...

हड़ताल से हल्द्वानी में दूसरे दिन भी सफाई प्रभावित, नगर निगम ने किराए पर लगाए बुलडोजर व डंपर

हल्द्वानी : मानदेय बढ़ाने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित पर्यावरण मित्रों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी है। नगर निगम के स्थाई व अस्थाई कर्मचारियों के साथ मोहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों ने शनिवार को सुबह की पाली में सफाई कार्य नहीं कियाI शहर के पूरे 60 वार्डों में सफाई नहीं हुई, जबकि घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए भी कुछ ही वाहन फील्ड पर निकले हैं।

दो बुलडोजर और तीन डंपर किराए पर लिया
इधर, नगर निगम ने व्यवस्था बनाने के लिए दो बुलडोजर और तीन डंपर को किराए पर लिया है। शहर में कूड़ा संग्रहण केंद्रों पर जमा कूड़े को उठाया जा रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की निगरानी में शनिवार सुबह हीरा नगर के पास से कूड़ा उठाया गया। इसके बाद टीम नैनीताल रोड आवास विकास के पास से कूड़ा उठा रही है। कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय के लिए नगर निगम प्रशासन ने संयुक्त मोर्चा के साथ दोपहर बाद बैठक बुलाई है। बैठक में कोई निर्णय होने की संभावना है।

कर्मचारी नेताओं से नगर आयुक्त की वार्ता
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भोलानाथ गार्डन पहुंचे तो वहां उनकी सफाई कर्मचारियों के नेताओं से वार्ता भी हुई। नगर आयुक्त ने उनसे हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने और वार्ता के लिए कहा, मगर कर्मचारियों ने कहा कि पहले मांगें पूरी हों, इसके बाद ही हड़ताल खत्मकर कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

ये है कर्मचारियों की मांगें
हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांग शासनादेश के अनुसार अस्थायी पर्यावरण मित्रों व मोहल्ला स्वच्छता कर्मचारियों को 500 रुपये मानदेय देना है। अभी 275 रुपये मिल रहा है। इसके अलावा वह नगर निगम में ठेका प्रथा समाप्त करने, यातायात नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों को निगम में शामिल करने, चालक के रूप में कार्य कर रहे सभी कर्मियों को चालक के समान वेतन देने, बैंणी सेना की व्यवस्था समाप्त करने, मैजिक निजी डोर टू डोर का नगर निगम में विलय की भी मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments