Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 11 चौराहों पर लगा ट्रैफिक...

हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 11 चौराहों पर लगा ट्रैफिक सिग्नल, इन चौराहों पर होगा ट्रायल

हल्द्वानी। हल्द्वानी की यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर जोर दिया जा रहा है। शहर के 11 स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम इंस्टाल किया गया है। जिसे शीघ्र शुरू करने पर सहमति बन गई है। शुरुआत में टीपी नगर तिराहा, कुसुमखेड़ा तिराहा व नरीमन प्वाइंट पर ट्रायल किया जाना है। बता दें कि जाम की समस्या हल्द्वानी में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। वर्किंग आवर के साथ ही पूरे दिन चौराहों पर जान की स्थिति बनी रहती है।

हल्द्वानी शहर में वाहनों का जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन कर उभरा है। जिसे सुधारने के लिए यातायात विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें शहर के सभी 11 स्थानों पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल को शुरू करने की कवायद चल रही है। जिसमें सबसे पहले शहर के तीन स्थानों पर इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया जा रहा है। जिसमें कुछ दिनों तक सिर्फ एक घंटे के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर अन्य स्थानों पर शुरू किया जाएगा। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र ने बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें यातायात निरीक्षक राकेश माहरा, सीपीयू उपनिरीक्षक प्रताप सिंह सहित कई पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।

रेड लाइट जंप करने पर होगी कार्रवाई

शहर में नए लगे ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रायल के दौरान भी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें एक घंटे के लिए समुचित तरीके से रेड, ग्रीन व एलो लाइट का अभ्यास किया जाएगा। जिसमें उल्लंघन पर संबंधित को नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments