Monday, March 9, 2026
Homeनैनीतालहल्द्वानी‍: जिला पंचायत अध्‍यक्ष तोल‍िया जीआइसी फूलचौड़ में विकास कार्यों के लि‍ए...

हल्द्वानी‍: जिला पंचायत अध्‍यक्ष तोल‍िया जीआइसी फूलचौड़ में विकास कार्यों के लि‍ए देंगी पांच लाख रुपये

हल्द्वानी।  जिला पंचायत अध्‍यक्ष बेला तोलिया ने राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ को विद्यालय प्रार्थना प्रांगण में मंच निर्माण, विद्यालय हाल व बाउंड्री वाल की मरम्मत, रंगरोगन, नव निर्मित एनसीसी परेड ग्राउंड का सुंदरीकरण, शिक्षिकाओं-महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय निर्माण के ल‍िए पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की बात कही है। शनिवार को स्‍कूल में आयोजित कार्यक्रम में तोलि‍या ने इसकी घोषणा की।

जिला पंचायत अध्‍यक्ष ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर और सहायता राशि विद्यालय को दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्‍वाल, अपर शिक्षा निदेशक  कुमाऊं डा. मुकुल कुमार सती, पार्षद प्रमोद तोलिया, पीटीए अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, बीईओ हरेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से विद्यालय के नव निर्मित एनसीसी परेड ग्राउंड का उद्घाटन किया। अपर शिक्षा निदेशक ने समग्र शिक्षा योजना के तहत विद्यालय को रुपया पचास हजार रुपये देने की बात की। यहां एनएसएस जिला समन्वयक ललित मोहन पांडेय, एनएस चौहान, डा. रितेश टम्टा, जगदीश कुमार आदि मौजूद रहे। इससे पहले प्रधनाचार्य सोनू मेहता ने व‍िद्यालय की समस्‍या ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष के सामने रखी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments