Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी में कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री के आने से पहले लौटे लोग

हल्द्वानी में कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री के आने से पहले लौटे लोग

राज्य स्थापना दिवस पर बुधवार को हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हो रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के संबोधन से पहले ही लोग कार्यक्रम से लौटने लगे। इस दौरान मंच से सांसद अजय भट्ट द्वारा लोगों से रुकने का आग्रह भी किया गया। इस मौके आठ शहीदों के परिजनों, राज्य आंदोलकारियों और अन्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 

ये होंगे कार्यक्रम:
– नैनीताल रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
– आपदा के शिकार लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 
– रोजगार मेला और मंडल स्तर की विकास प्रदर्शनी लगेगी।
– खटीमा और नैनीताल जिले के आठ शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित किया जाएगा। 
– कुमाऊं के 3297 स्वयं सहायता समूह को चेक बांटे जाएंगे। 
– राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया जाएगा। 
– आपदा में सराहनीय काम करने वाले सेना की 14 डोगरा बटालियन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। 
– आपदा में साहसिक काम करने वाली टीमों के टीम लीडरों को सम्मानित किया जाएगा। 

आर्मी के हेलीपैड पर उतरेंगे मुख्यमंत्री
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर बाद आर्मी के हेलीपेड पर उतरे। यहां से वह कार से सीधे स्टेडियम पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments