Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी में घर से बाहर छिपे बदमाश ने वेटर को मारी गोली,...

हल्द्वानी में घर से बाहर छिपे बदमाश ने वेटर को मारी गोली, एसटीएच भर्ती

हल्द्वानी : टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक घर के बाहर छिपे बदमाश ने वेटर को गोली मार दी। घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल वेटर की पत्नी ने टीपी नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंप दी है। गोली चलाने वाले बदमाशों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वेटर की हालत गंभीर बनी हुई है।

गन्ना सेंटर निवासी केशव गंगवार शादी ब्याह में वेटर का काम करता है। स्वजनों के अनुसार शुक्रवार की रात 11:30 बजे केशव एक शादी समारोह से घर वापस लौटा था। घर के नीचे बाइक खड़ी कर वह सीढ़ियों पर चढ़ रहा था कि इसी बीच छिपकर बैठे अज्ञात बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ पर लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इधर, घायल युवक की सास दुलारी का कहना है कि बदमाश उसके दामाद की हत्‍या करने की नियत से आया था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments