Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधहल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, चार...

हल्द्वानी में पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब, चार तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी । हल्द्वानी पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां पुलिस ने एसएसपी सुनील मीणा के नेतृत्व में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चैकी क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को 300 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी। इसके साथ ही चार तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।

टीपी नगर क्षेत्र के चांदनी चैक घुड़दौडा के पास से पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। बताया गया कि पहाड़ों को सप्लाई करने के लिए शराब का जखीरा ले जाया जा रहा था। पकड़े गए तस्करों में दो यूपी रामपुर और दो नैनीताल जिले के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments