Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी मेडिकल कालेज में 10 छात्र पॉजिटिव,रोकी गयी पढ़ाई

हल्द्वानी मेडिकल कालेज में 10 छात्र पॉजिटिव,रोकी गयी पढ़ाई

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सात और छात्र-छात्राएं रविवार को पॉजिटिव आ गए, जबकि एक महिला अटेंडेंट भी कोविड पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रथम से लेकर पंचम वर्ष तक की सभी कक्षाएं एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दी गई हैं।साथ ही द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं, वार्ड ब्वाय, पर्यावरण मित्रों और अटेंडेंट की जांच कराने का भी निर्णय लिया गया है।बता दें कि मंगलवार को एमबीबीएस की छात्राएं कोविड पॉजिटिव आई थीं। बुधवार को फिर दो छात्राएं पॉजिटिव मिली थीं। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की अभी तक कुल 19 छात्र-छात्राएं पॉजिटिव आ चुके हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि रविवार को 107 के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि शनिवार को 96 के सैंपल जांच को भेजे गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments