Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के 44 छात्रों पर सवा 11 लाख का जुर्माना,...

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के 44 छात्रों पर सवा 11 लाख का जुर्माना, जूनियर छात्रों से रैगिंग का आरोप

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी के एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैरिंग करने के आरोप में 44 मेडिकल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कॉलेज के प्रिंसिपल अरूण जोशी ने कहा कि रैगिंग की घटना 9 दिसंबर को हुई थी।

उन्होंने कहा कि उन्हें घटना के बारे में उसी दिन पता चला जब रैगिंग पीड़ितों में से एक ने उन्हें मामले की सूचना दी। एक छात्र को छात्रावास से निकाल दिया गया है। साथ ही 50,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि 43 अन्य पर 25,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया है।

सभी 44 मेडिकल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को सीनियर्स ने बुलाया और गाली-गलौज की। एक वीडियो के अनुसार, उन्हें एक छात्रावास के कमरे में भी बुलाया गया और उन्हें मुर्गा बनाने के लिए मजबूर किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments