Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्‍द्वानी को मिला ओपेन जिम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मेयर...

हल्‍द्वानी को मिला ओपेन जिम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मेयर रौतेला ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। हल्‍द्वानी के लोगों को फिट रखने का संदेश देने के उद्देश्य से शहर में ओपन जिम खोले जाने हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने शुक्रवार को चंबल पुल चैराहे के पास शहर के पहले ओपन जिम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 53.73 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम स्थापित होगा।

इस दौरान मेयर ने कहा कि सेहत के प्रति सभी को फिक्रमंद होने की जरूरत है। लोगों में जिम जाने का चलन बढ़ रहा है। कुछ लोग पैसे के अभाव में जिम नहीं जा पाते। ऐसे लोगों के लिए नगर निगम ओपन जिम बनाने जा रहा है। शहरवासियों को सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा का भी जिम्मेदारी लेनी होगी। तभी यह लंबे समय तक चलेंगे। नगर निगम शहर के 14 पार्कों को ओपन जिम व चिल्ड्रन पार्क के रूप में विकसित कर रहा है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चैहान, पार्षद डूंगर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments