Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधहल्‍द्वानी में एक मोबाइल खोजने निकली थी पुलिस 61 हो गए बरामद,...

हल्‍द्वानी में एक मोबाइल खोजने निकली थी पुलिस 61 हो गए बरामद, हो सकता है बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश

चोरी का एक फोन तलाश कर रही पुलिस को भारी मात्रा में मोबाइल मिले हैं। दुकानदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि दुकान में मिले चोरी के फोन को बरामद कर उनके मालिकों तक पहुचाने की कोशिश की जा रही है। आरोपित दुकानदार से पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने बनभूलपुरा पुलिस के साथ एक मोबाइल की दुकान में छापेमारी कर चोरी का मोबाइल पकड़ा। दुकान में बिना कागजात के 61 मोबाइल बरामद किए गए। मुखानी थानाक्षेत्र से सुरेश वर्मा का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। चोरी की शिकायत के बाद फोन सर्विलांस पर लगाया गया था। लोकेशन के आधार पर पता चला कि मोबाइल फोन बनभूलपुरा में सक्रिय है। बुधवार शाम सीओ सिटी शांतनु परासर ने पुलिस के साथ लाइन नंबर 17 स्थित मोबाइल सर्विस सेंटर पर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान संचालित करते हुए समीर और शफीक सगे भाई मिल गए। पुलिस को मौके से चोरी का फोन भी मिल गया। इसके बाद पुलिस ने दुकान खंगालनी शुरू की तो कुल 61 सेकेंड हैंड मोबाइल फोन मिले। वहीं शिकायत करने वाला युवक मुकदमा दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments