Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्‍द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी...

हल्‍द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विरोध में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तिकोनिया में हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच काफी नोक झोंक भी हुई। वहीं, बरेली रोड पर सीएम के आने से पहले ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया। सभी को काठगोदाम थाने ले जाया गया है। मुख्यमंत्री की रवानगी के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।

यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू और प्रदेश सचिव राजू रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम के विरोध में जुटे थे। तिकोनिया चौराहे पर सीएम का पुतला फूंकने की तैयारी भी थी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले पांच साल में राज्य में विकास के काम ठप है। युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा गया है। कोरोना काल के दौरान सरकार की नाकामी से सैकड़ों लोगों की जान गई। लेकिन धामी सरकार सिर्फ झूठी घोषणा करने में व्यस्त है। लेकिन जनता अब झांसे में आने वाली नहीं है। 2022 के चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

संघर्ष समिति के लोग भी हिरासत में

गौला मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में वाहनस्वामियों के सीएम का विरोध करने की सूचना पर सतर्क हुई पुलिस ने पहले ही लोगों को पकड़ लिया। हालांकि, इस दौरान गाड़ी मालिकों ने सरकार पर क्रशर संचालकों के समर्थन में काम करने का आरोप भी लगाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments