Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहल्‍द्वानी में शराब तस्कर को महिलाओं ने घर में घुसकर चप्पलों से...

हल्‍द्वानी में शराब तस्कर को महिलाओं ने घर में घुसकर चप्पलों से पीटा

हल्द्वानी : गांव में तस्कर के शराब बेचने से तंग आई जीतपुर नेगी की महिलाओं का सब्र रविवार देर शाम जवाब दे गया। दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर तस्कर के घर धावा बोल दिया और चप्पलों से पिटाई कर दी। पिटने के बाद तस्कर फरार हो गया। तस्कर के घर से दो पेटी से अधिक देसी शराब भी बरामद की गई। आरोपित के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

जीतपुर नेगी में पूर्व प्रधान व बीडीसी सदस्य मोहन सिंह नेगी के नेतृत्व में गांव की दर्जनों महिलाएं एक शराब तस्कर के घर धमक गई। इस दौरान महिलाओं ने शराब बेचने का विरोध किया। महिलाओं का आरोप था कि तस्कर लंबे समय से गांव में शराब का धंधा कर रहा है। जिससे आए दिन लोगों के घरो में झगड़े हो रहे है। वहीं राह चलते महिलाओं का गंदे कमेंट करते है। शराब पीकर उनके पति भी मारपीट करते हैं। महिलाओं ने शराब के साथ तस्कर को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर गई।

तस्कर ने महिलाओं को आता देख कच्ची शराब की दो पेटी पानी की टंकी के अंदर डाल दी व देसी शराब के पव्वे छत पर फेंक दिए। जिन्हें महिलाओं ने पकड़ लिया। सूचना पर टीपीनगर के एसआई निर्मल लटवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टंकी से शराब बरामद की। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तस्कर के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। हंगामे के बाद महिलाओं को समझाकर घर भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments