Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालहिमपात के बाद नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर बढ़ी...

हिमपात के बाद नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर बढ़ी रौनक

नैनीताल। शहर में हुई बर्फबारी के बाद वीकेंड पर पर्यटकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है। सुबह से ही हल्द्वानी और कालाढूंगी रोड से पर्यटक वाहनों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पर्यटकों की बढ़ती आमद के चलते होटल और गेस्ट हाउसों में फुल टैरिफ लागू कर दिए गए हैं। पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार गणतंत्र दिवस तक शहर में पर्यटकों की भीड़ बनी रहने की संभावना है।

बर्फबारी का आनंद लेने और प्रकृति के इस नजारे को करीब से देखने के लिए पर्यटक शहर के ऊंचाई वाले इलाकों का रुख कर रहे हैं। हिमालय दर्शन क्षेत्र में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिल रही है, जहां सड़क मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

हिमालय दर्शन से किलबरी, पंगोट और कुंजखड़क तक जमकर बर्फबारी हुई है। वहीं शहर के निचले इलाकों में भी बर्फ गिरी, हालांकि बारिश के बाद वह पिघल गई।

शहर की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक और स्नोव्यू प्वाइंट पर भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। नयना पीक तक करीब दो किलोमीटर की ट्रेकिंग कर सैलानी पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से होटल, रेस्टोरेंट के साथ ही अन्य छोटे कारोबारों में भी रौनक लौट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments