Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डहिमालय की गोद में बर्फ के बीच माइनस 4 डिग्री में हिमवीरों...

हिमालय की गोद में बर्फ के बीच माइनस 4 डिग्री में हिमवीरों ने किया योग

नैनीताल। विश्व योग दिवस पर पूरा उत्तराखंड योगमय हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग योग करते नजर आए। वहीं चीन सीमा पर 18000 फीट की ऊंचाई पर स्थित दावे पोस्ट में माइनस तीन से पांच डिग्री तापमान में बर्फ से ढ़ंके पहाड़ों के बीच आईटीबीपी के हिमवीरों ने योग किया। यहां का तापमान रात में माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंच जाता है। जबकि 13000 फीट की ऊंचाई विदांग पोस्ट पर भी हिमवीरों ने योग किया।

मित्र राष्ट्र नेपाल के अधिकारी भी पहुंचे योग करने
भारत-नेपाल सीमा पर धारचूला के जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में योग दिवस पर योगाभ्यास किया गया। योगाभ्यास में भाग लेने धारचूला नेपाल के सीडीओ, नेपाल सशत्र बल के निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। धारचूला के तहसीलदार, नगरपालिका अध्यक्ष सहित चिकित्सक व आमजनों ने योग किया।
85 वर्षीय योग गुरू कल्याण सिंह कुंवर ने योगाभ्यास कराया। चीन सीमा पर नावी ढांग में भी योग किया जा रहा है। आईटीबीपी जवानों ने योग किया। आईजी संजय गुंज्याल ने भी नावी ढांग में योग किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments