Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीताल14 साल की बालिका को तेंदुए ने बनाया शिकार, मौत

14 साल की बालिका को तेंदुए ने बनाया शिकार, मौत

Leopard killed 14-year-old girl in bullock Nainital

नैनीताल। नैनीताल में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के लडुआगाड़ क्षेत्र में तेंदुए ने 14 साल की बालिका को मार डाला। घटना के वक्त वह गूल (नहर) के पास कंघी साफ कर रही थी।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरा ट्रैप के अलावा पिंजरा भी लगाया जा रहा है।
बैलपड़ाव रेंज के चूनाखान के मदनबेल गांव निवासी दान सिंह का परिवार जंगल के किनारे झोपड़ी में रहता है। दान सिंह की आठवीं में पढ़ने वाली बेटी ममता (14) शनिवार शाम करीब पांच बजे घर से कुछ दूरी पर गूल में कंघी साफ कर रही थी।

तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तेंदुआ उसे जंगल की ओर ले जा चुका था। सभी लोगों ने लड़की कोे ढूंढा। करीब आधे घंटे बाद जंगल में उसका शव मिला।

सूचना पर बैलपड़ाव रेंजर संतोष पंत, एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत मोके पर पहुंचे। लोगों ने उनका घेराव कर दिया। उनका कहना था कि तेंदुआ कई दिनों से दिखाई दे रहा है। कई बकरियों को निवाला बना चुका है।

लोगों को शांत कराने के बाद कालाढूंगी एसओ दिनेश महंत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ममता दो भाइयों योगेश और दीपक की इकलौती बहन थी। दोनों भाइयों, मां रामवती और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments