Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड15 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 4 राज्‍यों...

15 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन 4 राज्‍यों में बारिश-बर्फबारी के आसार

हल्द्वानी : ठंड अब असर दिखाने लगी है। खासकर सुबह-शाम पारा लुढ़क रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी।

चक्रवात की पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूरब व उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके चक्रवात में परिवर्तित होकर पश्चिम व उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है।

अगले तीन-चार दिन देखने को मिल सकता मौसम में बदलाव
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों पर बना हुआ है। जिसके आगे बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से अगले तीन-चार दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन चार राज्‍यों में हो सकता है हल्की वर्षा व हिमपात
नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी
मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments