Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड219 करोड़ की सौगात देने नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कांग्रेसियों ने किया...

219 करोड़ की सौगात देने नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कांग्रेसियों ने किया बवाल; कहा- मुख्यमंत्री गो बैक

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर हैं। वह शहर में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व लाेकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह हल्द्वानी में आयोजित हो रहे कुमाऊं द्वार महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

नैनीताल पहुंचने पर विधायक सरिता आर्य व विधायक राम सिंह कैड़ा, कमिश्नर दीपक रावत, डीएम धिराज गर्ब्याल के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्वागत किया। सीएम राज्य अतिथि गृह काठगोदाम में सोमवार रात्रि विश्राम करेंगे। दौरे के दौरान नैनीताल में डेढ़ घंटे व भवाली में करीब साढ़े तीन घंटे का समय आरक्षित रखा गया है।

कांग्रेसियों ने लगाए मुख्यमंत्री गो बैक के नारे
वहीं नैनीताल शहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री गो बैक के नारे लगाए।

इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर खींचतान भी हुई। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, पवन जाटव, नितिन जाटव व अविनाश कुमार समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments