Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीताल27 छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप...

27 छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए

27                                             -

हल्द्वानी । उत्तराखंड में हल्द्वानी के राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की 27 छात्राओं ने असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चशिक्षा निदेशक से शिकायत की है। उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. एससी पंत ने काशीपुर डिग्री कॉलेज प्राचार्य चन्द्र राम को एक सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट निदेशालय भेजने के आदेश दिए हैं।

छात्राओं ने निदेशक को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार अक्सर ड्यूटी से गायब रहते हैं। ड्यूटी के दौरान नशा करते हैं और असाइनमेंट के नाम पर छात्राओं का शोषण करते है। छात्राओं से पैसा भी लिया जाता है। नहीं देने पर फेल कर दिया जाता है या फेल करने की धमकी देकर यौन शोषण किया जाता है।

स्थानीय होने के चलते शिकायत पर वह लोगों को धमकाते रहते हैं। जानकारी के बावजूद प्राचार्य उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। छात्राओं का आरोप है कि एचओडी होने के बावजूद वह जिम्मेदारी से भागते रहते हैं। दो साल पहले कॉमर्स के एचओडी डॉ. संजीव मेहरोत्रा का तबादला हो चुका है। उनकी जगह डॉ. कृष्ण कुमार एचओडी बनाए गए हैं, मगर अब तक कॉलेज में एचओडी की जगह डॉ. संजीव मेहरोत्रा की ही नेम प्लेट लगी है।

डॉ. एचसी पंत, निदेशक, उच्च शिक्षा ने कहा कि छात्राओं के गंभीर आरोपों को देखते हुए डॉ. कृष्ण कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। प्राचार्य डॉ. चन्द्र राम को एक सप्ताह में रिपोर्ट निदेशालय भेजने के निर्देश हैं। जांच में दोषी मिलने पर  आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

डॉ.कृष्ण कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, राधेहरि राजकीय महाविद्यालय, काशीपुर ने कहा कि कॉलेज की छात्राओं के लगाए सारे आरोप निराधार हैं। कुछ प्राध्यापकों ने षड़यंत्र के तहत छात्राओं को मोहरा बनाकर आरोप लगवाए हैं। कॉलेज की कमेटियों में जिम्मेदारी में सक्रिय रहने के कारण मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments