Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालअल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाएं कार्यकर्ताः बेदी

अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन को सफल बनाएं कार्यकर्ताः बेदी


हल्द्वानी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय सह प्रभारी सुखदर्शन सिंह बेदी ने कार्यकर्ताओं से 31 जनवरी को दिल्ली में होने वाले मोर्चा के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार अपने उल्लेखनीय कार्यों से फिर सत्ता में लौटेगी। कार्यकर्ताओं को केन्द्र के विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना चाहिये।

भाजपा के मंडलीय कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में मोर्चा के केन्द्रीय सह प्रभारी बेदी ने बताया कि 31 जनवरी से 1 फरवरी तक दिल्ली में अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। इसमें प्रदेश प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिलाध्यक्ष व दायित्वधारी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय सम्मेलन अल्पसंख्यक समाज के लोगों को लोक सभा चुनावों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मज़हर नईम नवाब ने कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए सवा सौ से अधिक योजनाएं शुरू की हैं। जिनका समाज के लोगों को बड़ा फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना व उज्जवला योजना से बड़ी संख्या में समुदाय के लोग लाभांवित हो रहे हैं। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शरीफ मलिक ने किया।

ये रहे मौजूद
बैठक में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुराज खान, महमूद हसन, इंतेजार हुसैन, अब्दुल हफीज राही, सरफराज अहमद, गुलाम मुस्तफा, प्रदेश मंत्री ताहिर मलिक, मजफ्फर हुसैन, मोहम्मद मेराज, जहीर अंसारी, परवेज खान, सलीम खान, अजीज खान, हाजी काबुल, जिलाध्यक्ष इकबाल हुसैन, सैयद इफ्तेखार मियां, इरफान, अमजद हुसैन, कार्यकारिणी सदस्य राबिया बेगम, फरजाना बेगम, डॉ.हारून, असलम कुरैशी, हाजी अकील, शकील अहमद, इसरार हुसैन, मोहम्मद शादाब, सरताज आलम, अनवर मलिक, सरफराज अंसारी, अखलाक अंसारी, असमत अली आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments