Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालपेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन


हल्द्वानी। चैमेल के ग्रामीण पेयजल किल्लत से परेशान हैं। ग्रामीण कई किमी दूर से पानी भरने को मजबूर हैं। पेयजल समस्या से निजात दिलाने को महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को चैमेल के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान संजय फत्र्याल के नेतृत्व में मुख्यालय आई महिलाओं ने बताया कि चैमेल में 90 परिवार निवास करते हैं। गांव में पेयजल आपूर्ति करने के लिए वर्ष 2013 में स्वजल ने योजना का निर्माण किया था।

इसके बाद वर्ष 2016 में दैवीय आपदा के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया। तीन साल बाद भी पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं की जा सकी है। वर्तमान में यहां के ग्रामीण कई किमी दूर से पानी भरने को मजबूर हैं। समस्या से आजिज आए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एडीएम से शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत करवाने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में पुष्कर सिंह, किशोर सिंह, कलावती देवी, ऊषा देवी, मुन्नी देवी, जीवंती देवी, पार्वती देवी, मनी देवी, झूपा देवी, गीता देवी, सीता देवी, हयात सिंह, कुलदीप फत्र्याल, मनोज सिंह, पवन गिरी, पवन कुमार, राकेश सिंह, रतन सिंह मौजूद रहे। ग्रामीण हरीश चैधरी ने कहा कि यदि उनकी समस्या हल नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments