Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालवित्त मंत्री प्रकाश पंत ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने एसटीएच पहुंचकर घायलों का जाना हालचाल


हल्द्वानी। चम्पावत के मिरतोली गांव में पिकअप दुर्घटना के गंभीर घायलों को मिरतोली गांव से हेलीकॉप्टर की मदद से रविवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। चिकित्साकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

सोमवार सुबह प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर घायलों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। दोपहर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी एसटीएच पहुंचकर घायलों का हाल जाना। एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार जोशी ने बताया कि रविवार को 6 घायलों को हल्द्वानी लाया गया था, जिसमें से दो गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। रेफर किए गए मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिये एम्स के लिए रवाना कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments