Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालरूद्रपुरः छात्र-छात्राओं ने ली विद्यार्थी परिषद की सदस्यता

रूद्रपुरः छात्र-छात्राओं ने ली विद्यार्थी परिषद की सदस्यता


रूद्रपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रुद्रपुर में कुमाऊं संयोजक गोपाल पटेल और जिला संयोजक रचित सिंह द्वारा कई छात्र-छात्राओं को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। पूर्व वाणिज्य संकाय अध्यक्ष नवनीत सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के कार्यों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

नवनीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा निःस्वार्थ भाव से विद्यार्थियों की समस्या का समाधान करने में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि वह संगठन के प्रति निःस्वार्थ भाव से हमेशा खड़े रहेंगे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में नवनीत सिंह, कुनाल मिश्रा, विजय वाला, अजय कुमार, आदित्य सिंह, अरुण, अमित, विजय, राहुल, अनुकूल, अभिषेक, राजेश, राजू, त्रिवेंद्र, त्रिलोक, हरि सिंह, करन सिंह, सुमित राज, संजय कुमार, भागीरथ, गोपी राज, अमित शर्मा, अंशुल, अभिषेक, राकेश, विजय अरोरा, हिमांशु रावत, आकाश, सुरभि सैनी, शबाना, पूजा मौर्य, पूजा रानी, महिमा कौशल, मणिका पटेल आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments