Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड31 मई को इतिहास बनाने जा रहा है उत्तराखंड का चम्पावत: योगी...

31 मई को इतिहास बनाने जा रहा है उत्तराखंड का चम्पावत: योगी आदित्यनाथ

हल्द्वानी: उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार 28 मई की सुबह ट्वीट कर चम्पावत आने की जानकारी दी है। उनके ऑफीशियल हैंडल से जानकारी दी गई है कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोल्ज्यू महराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथा की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है।

देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं।

इसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने सीएम चम्पावत को शुभकामनाएं दी हैं। लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार मुख्यमंत्री का चुनाव करने जा रहे हैं।

इस प्रकार से योगी आदित्यनाथ का चम्पावत दाैरा तय हो गया है। इन दोनों ट्वीट से स्पष्ट हो गया है। चम्पावत में स्थानीय भाजपाई काफी खुश हैं। चम्पावत के भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि योगी आदित्यनाथ 28 मई को 11:30 बजे हेलीकॉटर से स्पोट्र्स स्टेडियम में उतरेंगे। कार के काफिले के साथ बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी मैदान में विशाल सभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments