Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकल हल्द्वानी आ रहे हैं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री...

कल हल्द्वानी आ रहे हैं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर

हल्द्वानी। संवाददाता। हल्द्वानी में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के हल्द्वानी आगमन को लेकर उनके अनुयायियों में उत्साह है। उनके आगमन पर एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में भव्य मंच तैयार किया जा रहा है।

कल महासत्संग में रविशंकर आध्यात्मिक प्रवचनों से लोगों को जीवन जीने की कला सीखाएंगे। मुख्य मंच से ग्राउंड के बीचोंबीच दस फीट चैड़ा व दौ सौ फीट लंबा रैंप बनाया गया है। पंतनगर एयरपोर्ट से रविशंकर सड़क मार्ग द्वारा हल्द्वानी पहुंचेंगे। ग्राउंड में दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था ने सत्संग में आने वाले लोगों से आयोजन स्थल तक आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है, जिससे ग्राउंड में पार्किंग की समस्या खड़ी न हो।

कार्यक्रम संयोजक रघुवीर सिंह कालाकोटी ने बताया कि इस मौके पर काशीपुर, रुद्रपुर, अल्मोड़ा सहित आसपास के स्थानों से संस्था से जुड़े पंद्रह हजार लोग सत्संग में शिरकत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भजन गायक नितिन डाबर अपनी पूरी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments