Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकार कलसा नदी में गिरी; दो फूल कारोबारियों की मौत; एक घायल

कार कलसा नदी में गिरी; दो फूल कारोबारियों की मौत; एक घायल

धारी रोड पर मटियाल खुटानी के पास अचानक कार सड़क से करीब चार सौ मीटर नीचे कलसा नदी में जा गिरी। हादसे में राजेंद्र निझावन और महेश विश्नोई की मौके पर मौत हो गई, जबकि विजय सबरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

भीमताल (नैनीताल) :  आज यहाँ कलसा नदी में एक मारुती कार गिरने से दो फूल कारोबारियों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का उपचार हल्द्वानी के अस्पताल में चल रहा है।

एग्जॉटिक नर्सरी के मालिक राजेंद्र निझावन पुत्र भूषण कुमार (42) (निवासी दिल्ली) हाल निवासी नौकुचियाताल, महेश विश्नोई निवासी स्वरूप नगर, कानपुर (42) और विजय सबरवाल (40) निवासी कानपुर (उप्र) फूलों के कारोबार के सिलसिले में सोमवार को मारुति ईको कार से भीमताल से धारी की ओर जा रहे थे।

धारी रोड पर मटियाल खुटानी के पास अचानक कार सड़क से करीब चार सौ मीटर नीचे कलसा नदी में जा गिरी। हादसे में राजेंद्र निझावन और महेश विश्नोई की मौके पर मौत हो गई, जबकि विजय सबरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर धारी की एसडीएम रेखा कोहली और तहसीलदार नवाजिश खलीक मय पुलिस मौके पर पहुंचे। नैनीताल से एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। बचाव अभियान चलाकर घायल विजय को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। कार राजेंद्र निझावन चला रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments