Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकाठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी

काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन चलेगी


हल्द्वानी।   काठगोदाम से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सप्ताह में मात्र तीन दिन संचालित होने वाली काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस सोमवार से पांच दिन चलेगी।
लखनऊ के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से लंबे समय से इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग उठाई जा रही थी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिमांड पर मुहर लगा दी है। अब काठगोदाम से जाने वाली 15044 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलाई जाएगी। जबकि लखनऊ जंक्शन से आने वाली 15043 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

समय सारिणी 15044 एक्सप्रेस

काठगोदाम – 10ः55 बजे सुबह
हल्द्वानी – 11ः13
लालकुआं – 11ः55
पंतनगर – 12ः22
किच्छा – 12ः35
बहेड़ी – 12ः53
भोजीपुरा – 13ः50
इज्जतनगर – 14ः06
बरेली सिटी – 14ः45
बरेली – 15ः03
लखनऊ – 18ः45

समय सारिणी 15043 एक्सप्रेस

लखनऊ – 23ः25 बजे रात
बरेली – 03ः58
बरेली सिटी – 04ः20
इज्जतनगर – 04ः40
भोजीपुरा – 04ः55
बहेड़ी – 05ः20
किच्छा – 05ः41
पंतनगर – 06ः08
लालकुआं – 06ः35
हल्द्वानी – 07ः25
काठगोदाम – 08ः00 बजे सुबह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments