Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधलाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लाखों की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


हल्द्वानी। संवाददाता। हल्द्वानी पुलिस ने आज दोपहर दो नशा तस्करों को दबोच कर उनसे लाखों की स्मैक बरामद की है। आरोपी शातिर किस्म के नशा तस्कर है जो शहर के छुटभैय्यें तस्करों को नशे की डिलीवरी हेतू आ रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि शहर में कुछ नशा तस्कर भारी मात्रा में स्मैक डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र के सभी चैकनाकों पर चैकिंग अभियान चला दिया।

चैकिंग के दौरान पुलिस को टांडा बैरियर पर बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 66.85 ग्राम स्मैक बरामद की। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम समीर उर्फ सावेज निवासी उधमसिंह नगर व वसीम उर्फ भूरा निवासी लखीमपुर बताया। गौरतलब है कि पूर्व में जनपद नैनीताल में स्मैक के साथ गिरफ्तार किये गये तस्करों ने में समीर उर्फ सावेज से स्मैक लाने की बात स्वीकार की थी। हल्द्वानी में स्मैक तस्करी में पूर्व में गिरफ्तार अनिकेत सिंह, अंकित साहू व पृथ्वीराज थाना उर्फ हड्डी ने भी समीर उर्फ सावेज से ही स्मैक खरीदने की बात कही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments