Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालभाई के लिए शुभकामनाएं, मैं भाजपा का करती रहूंगी प्रचार; रितु खंडूड़ी

भाई के लिए शुभकामनाएं, मैं भाजपा का करती रहूंगी प्रचार; रितु खंडूड़ी


हल्द्वानी। विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर लोग उत्साहित हैं। सोमवार को कमललुवा गांजा स्थित हरी कृपा बैंकट हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रितु ने जागरण से बातचीत में अपने भाई को शुभकामनाएं दी और कहां की परिवार में विचारधारा को लेकर मतभेद हो सकता है। यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन मैं भाजपा के लिए प्रचार कर रही हूं और करती रहूंगी।

खंडूड़ी जरूरी है कहने वाली पार्टी अब क्यों नहीं खंडूड़ी का नाम लेती है, सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समय समय की बात है। अब दूसरे नेता हैं जिनके नाम से चुनाव लड़ा जा रहा है। राजनीति में यह सब चलता रहता है। रितु ने कहा कि देश में सुरक्षा और विकास को लेकर हम चुनावी मैदान में हैं। अभी तक हमारी पार्टी के किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। राज्य में लोकायुक्त के गठन को लेकर अब तक बरती जा रही हीला हवाली के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर हमारी सरकार काम कर रही है। जल्द ही परिणाम भी दिखने लगेगा। वैसे भी त्रिवेंद्र सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments