Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनैनीताल के गौरव ने नून चोटी फतह की

नैनीताल के गौरव ने नून चोटी फतह की

 

नैनीताल। संवाददाता। नैनीताल के लाल ने नून चोटी फतह कर ली है। नून चोटी 7135 मीटर ऊंचाई पर है। नून चोटी फतह करने के बाद गौरव अब केदारनाथ पीक में फतह की तैयारी कर रहे हैं जिसकी ऊंचाई 6958 मीटर है।

गौरव ने चार साल तक नैनीताल माउंटेन क्लब में बतौर प्रशिक्षक काम किया है। इसके अतिरिक्त भी दर्जनों विद्यार्थियों को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दे चुके हैं। उसके बाद दाजिर्लिंग में पहाड़ पर चढ़ने व उतरने का कोर्स भी किया। साथ ही नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग व हिमालय इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग में भी प्रशिक्षक के तौर पर कार्य कर चुके हैं।

गौरव बताते हैं कि उनके पास नई दिल्ली से इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन से एक पत्र आया। जिसमें चार विदेशियों को जम्मू कश्मीर स्थित नून चोटी पर चढ़ने की जानकारी दी गई थी।

जिसमें वह लाइजन ऑफिसर थे। विदेशियों में कनाडा, फ्रांस व आस्ट्रेलिया के चार  छात्र शामिल थे। इस पर्वतारोहण में बतौर लाइजनिंग ऑफिसर गौरव शामिल हुए। नून चोटी की चढ़ाई में 21 दिन लगे। गौरव ने बताया कि नून चोटी के बाद अब केदारनाथ पीक चढ़ने की तैयारी कर रहे हैं। अक्टूबर अंत तक केदारनाथ पीक पर लाइजनिंगग ऑफिसर के तौर पर विदेशियों को लेकर जाना है। जिसमें आस्ट्रेलिया के तीन छात्र शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments