Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपति से विवाद पर महिला ने शराब पीकर जमकर मचाया उत्पात

पति से विवाद पर महिला ने शराब पीकर जमकर मचाया उत्पात


नैनीताल। नशे में धुत एक महिला ने बुधवार शाम तल्लीताल गांधीचैक के पास जमकर उत्पात मचाया। यह महिला शाम करीब 6 बजे गांधी चैक के पास पहुंची और उत्पात मचाने लगी।

जानकारी पर एसओ तल्लीताल राहुल राठी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला पुलिस कर्मियों ने नशे में धुत महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी, इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।

एसओ तल्लीताल ने बताया कि महिला हरिद्वार की रहने वाली है, जबकि उसका पति हल्द्वानी में रहता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। महिला के साथ दस वर्षीय एक बच्चा भी है। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments