Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभोले के दर्शनों के लिए पहला दल कैलाश मानसरोवर के लिए हुआ...

भोले के दर्शनों के लिए पहला दल कैलाश मानसरोवर के लिए हुआ रवाना

हल्द्वानी। संवाददाता। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 58 सदस्यीय पहला दल आज बुधवार को दिल्ली से काठगोदाम स्थित टीआरसी के गेस्ट हॉउस में पंहुचा। यहाँ दल का स्वागत नैनीताल ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट , कुमाऊ मंडल विकास निगम की उपध्यक्षा रेनू अधिकारी , दर्जा मंत्री प्रकाश हरबोला, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट , महामन्त्री प्रकाश रावत, जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन, केएमवीएन के जीएम अशोक जोशी व कर्मचारियों ने कुमाउनी संस्कृति के माध्यम से किया। दल में 50 पुरुष व 8 महिला यात्री शामिल है।

इस दौरान नवनियुक्त सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आप लोग भग्यशाली है जिन्हें भोले बाबा ने अपने दर्शनों के लिए कैलाश मानसरोवर आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा बाबा ने अगर उन्हें बुलाया तो वह सारे कार्य छोड़ कर उनके दर्शनों के लिए दौड़ पड़ेंगे। केएमवीएन की उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने कहा कि महकमे के हर गेस्ट हॉउस में कैलाश मानसरोवर की धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि वे खुद इसकी मोनेरेटिंग कर रही है ।

उन्होंने कहा की यात्रा से जब आप लोग वापस लौटेंगे तब में आप से मिल कर व्यवस्थाओ के सम्वन्ध में जानकारी लुंगी। ताकि इस यात्रा को और भी सरल बनाया जा सके। इस दौरान कुमाउनी परिधान पहने महिलाओ ने दल के लोगो का जहा कुमाउनी परम्परा के अनुसार स्वागत किया वहीँ स्कूली बच्चों ने सरस्वती वन्दना के माध्यम से व तिलक लगा कर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments