Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखण्ड के आईएस अफसर पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप

उत्तराखण्ड के आईएस अफसर पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप

हल्द्वानी। संवाददाता। उत्तराखण्ड के एक आईएएस अफसर पर उसकी बेटी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती राज्स्थान अजमेर में रहती है। उसने यह आरोप एक न्यूज एजेंसी के जरिये अपने आएएस पिता पर लगाया है। उसने बताया कि पिता प्रताड़ित करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। जिस आइएएस अफसर पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है वह उत्तराखंड में मंडल कमिश्नर भी रह चुके हैं और वर्तमान में यहां महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।

 

बेटी से दुष्कर्म के आरोपी आइएएस अधिकारी को हाल ही में सेवा विस्तार दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली युवती आइएएस अफसर की गोद ली हुई बेटी है। उधर, उत्तराखंड के डीजीपी अनिल रतूड़ी का कहना है कि ऐसा कोई मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कहीं जीरो एफआइआर हुई होगी तो वो भी यहां ट्रांसफर नहीं हुई है।

 

कमिश्नर रैंक के एक अधिकारी की बेटी ने उन पर यह आरोप एक समाचार एजेंसी को दिए बयान में लगाया है। इस बाबत जब संबंधित आइएएस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उनकी पुत्री मानसिक रूप से बीमार है। कुछ साल पहले उसने नैनीताल में घुड़सवारी

 

सिखाने वाले युवक पर भी आरोप लगा दिया था। इतना ही नहीं, दिल्ली के एक संस्थान में उसका दाखिला कराया गया था। वहां भी उसने संस्थान के कर्मचारियों पर इसी तरह का आरोप लगा दिया था, जिसके बाद मेरी पुत्री को संस्थान से निकाल दिया गया था। वहीं नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया हैं मगर कोई शिकायत नहीं मिली है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments