Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहल्द्वानी में बारहसिंघा के बाद हुआ चीतल का शिकार

हल्द्वानी में बारहसिंघा के बाद हुआ चीतल का शिकार

हल्द्वानी। संवाददाता। कुमांऊ मंडल के हल्द्वानी तराई पश्चिमी वन प्रभाग के तहत बाजपुर में बारहसिंघा को मारने के बाद अब तराई केंद्रीय वन प्रभाग के भाखड़ा रेंज में चीतल का मांस मिलने से हड़कंप मचा है। वन विभाग की टीम ने भाखड़ा नदी के पास लामाचैड़ खाम में छापा मारकर दो घरों से करीब आठ किलो चीतल का मांस बरामद किया है। इस मामले में 40 हजार का जुर्माना लगाया गया है।

 

भाखड़ा रेंज में पुल के पास लामाचैड़ खाम में कुछ लोगों के चीतल का मांस पकाने की खबर वन विभाग को मिली थी। इस पर रेंजर राम सिंह ने वन टीम के साथ लामचैड़ खाम में छापा मारा तो दो लोगों के घरों से मांस बरामद कर लिया गया।

 

वन विभाग की टीम की कार्रवाई से पहले ही चीतल का मांस लाने वाले लोग फरार हो गए है। रेंजर राम सिंह ने गांव की मुखिया भगवती बिष्ट को बुलाकर फरार हुए लोगों के बारे में भी पूछताछ की। उन्होंने भगवती बिष्ट को चीतल का मांस लाने वालों को रेंज आफिस में लाने के लिए कहा।

 

रेंजर का कहना है कि करीब तीन घंटे के बाद जयपाल, सुरेश पाल और ललित नाम के तीन लोगों ने रेंज ऑफिस में पहुंचकर वन विभाग के सामने सरेंडर कर दिया। रेंजर की पूछताछ में इन तीनों ने बताया कि भाखड़ा नदी में चीतल का धड़ पड़ा था।

 

वे उससे ही मांस निकालकर लाए थे। रेंजर ने बताया कि इस मामले में आरोपियों से 40 हजार का जुर्माना वसूल किया गया है। एसडीओ एनसी पंत का कहना है कि शिकार की पुष्टि नहीं हुई थी। इसलिए केस दर्ज करने के बजाय जुर्माना ही लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments